{"_id":"632367716826204abc452e16","slug":"angry-villagers-demonstrated-due-to-shortage-of-drinking-water-bhiwani-news-hsr642001711","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली के वार्ड नंबर सात निवासियों ने गुरुवार देर शाम पेयजल किल्लत से नाराज होकर प्रदर्शन किया। वार्ड वासियों ने निर्णय लिया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी पंचायती चुनावों में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे।
वार्ड वासियों का आरोप है कि उन्होंने पेयजल किल्लत को लेकर 3 माह पहले भी प्रदर्शन किया था और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया था, परंतु उनकी पेयजल समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। गुरुवार शाम को वार्ड वासी एकत्रित हुए और पेयजल किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। वार्ड वासियों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वे आगामी पंचायत चुनावों में किसी के पक्ष भी मतदान नहीं करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पेयजल समस्या पिछले काफी अर्से से झेल रहे हैं। कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आ रहा है। चुनावों के समय उनके समक्ष बड़े-बड़े वायदे किए जाते हैं, मगर वे किस हाल में रह रहे हैं इसकी किसी को कुछ नहीं पड़ी है। संवाद