फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry over non-recovery, the state in-charge of JJP Urban Cell resigned from the post

रिकवरी नहीं होने से खफा जजपा शहरी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ने पद से दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Angry over non-recovery, the state in-charge of JJP Urban Cell resigned from the post
ईश्वर मान - फोटो : bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, अकाउंटेंट संजय बंसल से रिमांड के बावजूद कोई रिकवरी नहीं हुई है। इससे नाराज जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ईश्वर सिंह मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही बताया कि वे कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़े रहेंगे। वहीं मामले में विजिलेंस टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी विनोद और तत्कालीन सचिव राजेश महता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में चेक घोटाले के मामले में पुलिस निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, अकाउंटेंट सुरेश और संजय बंसल, बैंक मैनेजर नितेश के अलावा तीन अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी को रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है। विजिलेंस और पुलिस ने बैंक मैनेजर नितेश, तीन अन्य, अकाउंटेंट सुरेश से नकदी बरामद की मगर रण सिंह यादव, संजय यादव, संजय बंसल से कोई रिकवरी नहीं हुई। तीनों ने बताया कि वे अपने हिस्से का रुपया प्रॉपर्टी खरीदने में इन्वेस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उक्त आरोपियों से बड़ी रिकवरी नहीं होने से खफा निवर्तमान पार्षद ईश्वर सिंह मान ने जजपा में अपने शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जनता के खून पसीने का पैसा ये लोग घोटाला कर खा गए। इनके कुबूलनामे के बावजूद इनसे रिकवरी नहीं हुई। जिसे आमजन में रोष है। इस कारण वह अपने पद से इस्तीफा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड खंगाल रही विजिलेंस टीम
डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में विजिलेंस टीम नगर परिषद और बैंक से कब्जे में लिया रिकॉर्ड खंगाल रही है। रिकॉर्ड का आरोपियों के बयानों से मिलान किया जा रहा है। जिसके बाद इस घोटाले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
भूमिगत हुए नप चेयरमैन के नजदीकी
नगर परिषद में अक्सर निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह के साथ रहने वाले कुछ लोग इन दिनों भूमिगत हो गए हैं। उनके फोन भी बंद हैं और व्हाट्सएप भी नंबर से डिलीट कर दिया है। इतना ही नहीं व्यापारी विनोद का भी कोई सुराग नहीं लगा है।

हर एंगल से हो रही जांच
मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों की प्रॉपर्टी की जानकारी जुटाई जा रही है और इनके बयानों के आधार पर भी केस की जांच की जा रही है। जो आरोपी फरार हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-डीएसपी कमलजीत, इंचार्ज एसआई विजिलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed