फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anger flares over water crisis amidst scorching heat; traffic blocked at two locations, including the highway, in Alakhpura-Bamla.

Bhiwani News: भीषण गर्मी में पानी संकट से भड़का गुस्सा, अलखपुरा-बामला में हाईवे समेत दो जगह जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Anger flares over water crisis amidst scorching heat; traffic blocked at two locations, including the highway, in Alakhpura-Bamla.
गांव बामला में ग्रामीणों द्वारा लगाया दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम 
तोशाम(भिवानी)। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। क्षेत्र के गांव अलखपुरा और बामला प्रथम में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों व महिलाओं ने दो अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अलखपुरा में तोशाम-हांसी मार्ग करीब चार घंटे तक अवरुद्ध रहा जबकि बामला में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद दोनों स्थानों पर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

अलखपुरा गांव में पिछले करीब एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर उतर आए और तोशाम-हांसी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ ने नहर की सफाई करवाकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। करीब दोपहर 2 बजे ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरपंच अभय सिंह ने बताया कि गांव में करीब 25 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं आ रही है। वहीं एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही जलघर के टैंक भरकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बामला प्रथम के लोगों ने लगाया दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम
खरक। बामला प्रथम गांव में भी पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। बामला बस स्टैंड के समीप ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। सूचना पर खरक पुलिस चौकी इंचार्ज धर्म सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक पखवाड़े से गांव में पानी की आपूर्ति ठप है और जलघर के टैंक सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार नहर से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण जलघर की आपूर्ति प्रभावित है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ मुकेश मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। एक बार जाम खुला लेकिन थोड़ी देर बाद ग्रामीण फिर हाईवे पर आ गए जिससे दोबारा यातायात बाधित हुआ। इसके बाद पुलिस ने समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम पूरी तरह खुलवाया और यातायात बहाल कराया गया। एसडीओ मुकेश ने आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed