{"_id":"69b9b5901c051f07f90fced8","slug":"anger-erupted-in-loharu-against-gas-shortage-and-inflation-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148237-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ लोहारू में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ लोहारू में फूटा गुस्सा
Wed, 18 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। रसोई गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव रामभगत सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लोहारू के पुराने शहर में प्रदर्शनकारियों ने खाली गैस सिलिंडर हाथों में लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि गैस की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। गृहिणियों को रसोई चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है।
रामभगत सोलंकी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खाड़ी देशों के हालात और कमजोर विदेश नीतियों के चलते देश में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, वहीं गैस एजेंसियां कालाबाजारी कर आम जनता का शोषण कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज हालात इतने खराब हो चुके हैं कि महिलाएं मजबूरी में फिर से लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधनों का सहारा लेने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जनप्रतिनिधियों के घरों में गैस की किल्लत नहीं होगी, तब तक उन्हें आम जनता की परेशानियों का एहसास नहीं होगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैस आपूर्ति को सुचारु करने और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की बात भी उठाई, ताकि आम लोगों को राहत मिल सकें।