फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An old man was crushed by a car and died

Bhiwani News: पैदल घूमने निकले बुजुर्ग को गाड़ी ने कुचला, मौत

Tue, 04 Jun 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
An old man was crushed by a car and died
भिवानी। बापोड़ा मार्ग पर पैदल घूम रहे एक बुजुर्ग को गाड़ी ने कुचल दिया। इसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


सदर पुलिस को दी शिकायत में तोशाम बाईपास शांति नगर निवासी अशोक ने बताया कि दो जून को उसके पिता रामबिलास (70) बापोड़ा मार्ग पर रात करीब आठ बजे पैदल ही घूमने निकले थे। जब उसके पिता बापोड़ा मार्ग पर पैदल घूम रहे थे तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी ओमप्रकाश को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के बेटे अशोक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंढाल पुल पर बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ट्राले में हुई गाड़ी की टक्कर
भिवानी। मुंढाल पुल के पर बिना इंडिकेटर जलाए एक खड़े ट्राले में गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर में गाड़ी चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहीं सदर पुलिस ने घायल गाड़ी चालक की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सदर पुलिस को दी शिकायत में बहल्बा निवासी दीपक ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। छह मई को वह अपनी गाड़ी लेकर हांसी से जुलाना के लिए सुबह पांच बजे चला था। जब वह अपनी गाड़ी लेकर मुंढाल पुल पर पहुंचा तो बिना इंडिकेटर जलाए सड़क पर एक ट्राला खड़ा था। सामने से दूसरे वाहन की लाइट पड़ने पर उसे ट्राला दिखाई नहीं दिया और उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उसे क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए पहले हांसी और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed