फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The auto-rickshaw driver hit the child crossing the road, case filed.

Bhiwani News: सड़क पार कर रहे बच्चे को ऑटो रिक्शा चालक ने मारी टक्कर, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The auto-rickshaw driver hit the child crossing the road, case filed.
भिवानी। शहर के सिटी स्टेशन रोड पर राजीव कॉलोनी के पास सड़क पार कर रहे धैर्य (6) को तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी स्टेशन नेताजी नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका सबसे छोटा बेटा धैर्य है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे राजीव कॉलोनी गली नंबर तीन के सामने उसका बेटा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने बेटे को टक्कर मार दी। बेटे को दोस्त विजय निवासी कालुवास की मदद से नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल के पिता अमित कुमार की शिकायत पर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed