फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An attempt was made to rob cash in broad daylight on the strength of a weapon on the pretext of getting a money transaction in the account

बिना नंबर की बाइक पर आए तीन युवक, पिस्तौल तान मोबाइल दुकानदार से मांगे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
An attempt was made to rob cash in broad daylight on the strength of a weapon on the pretext of getting a money transaction in the account
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी मालगोदाम रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर सोमवार को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। बिना नंबरों की बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने आधा घंटे पहले दुकान पर रेकी भी की थी, जिसके बाद नकदी लूट का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार के शोर मचाने पर आरोपी मंसूबों में नाकाम रहे। वहीं दुकानदार ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी मालगोदाम रोड के दुकानदार गुलशन ने बताया कि उसकी मोबाइल शॉप है। वह दुकान में मनी ट्रांजेक्शन का भी काम करता है। उसकी दुकान पर करीब सवा तीन बजे कुछ युवक उसके पास आए थे। उसने कहा कि उनके खाते में अगर पैसा डाल दे तो वे उसे नकद भुगतान कर देंगे। इसकी जानकारी लेने के बाद बिना नंबर की बाइक लेकर तीन नकाबपोश बदमाश फिर से दुकान पर पहुंचे और दुकानदार पर हथियार तान दिया। बदमाशों ने कहा कि गल्ले में जितने पैसे हैं निकाल कर हमें दे दे। इतना सुनते ही दुकानदार ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए तो बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वर्जन:::
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। किसी तरह की कोई जानमाल की हानि या नुकसान नहीं हुआ है। दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल सिंह इंचार्ज दिनोद गेट पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed