फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An accused in the firing case in village Naurangabad was arrested from Gurugram.

Bhiwani News: गांव नौरंगाबाद में फायरिंग मामले में एक आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
An accused in the firing case in village Naurangabad was arrested from Gurugram.
भिवानी। गांव नौरंगाबाद में फायरिंग के मामले में सीआईए प्रथम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी नसीब को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी नसीब गांव नौरंगाबाद का ही रहने वाला है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, सदर थाना पुलिस और खरक पुलिस चौकी सहित कुल चार टीमें गठित की गई हैं। फायरिंग में घायल हुए तीनों लोगों का उपचार अभी जारी है।
विज्ञापन

इस बारे में सीआईए प्रथम इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव नौरंगाबाद में फायरिंग के मामले में आरोपी नसीब को शनिवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नौरंगाबाद में वीरवार देर शाम गली के अंदर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने और कपड़ों पर कीचड़ उछलने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद सरपंच और पूर्व सरपंच के पक्ष के बीच हुआ था। जिसे देर रात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलझा लिया था। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर को पूर्व सरपंच पक्ष की ओर से 10-12 लोगों ने सरपंच के भतीजे अजय पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव में आए चचेरे भाई अजय उर्फ मोनू पर भी आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच नसीब और उसका भाई सतीश 10-12 लोगों के साथ घर में घुस आए और अजय के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों और डंडों से हमला किया तथा फायरिंग कर दी। इस घटना में सरपंच के भतीजे अजय उर्फ मोनू की जांघ में और अजय पुत्र सतबीर की बाजू में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पूर्व सरपंच के रिश्तेदार बवानीखेड़ा निवासी उपेंद्र के पांव में भी गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उपेंद्र को जिला नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed