फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ambulance for animals will work like dial 112

डायल 112 की तरह ही काम करेंगी पशुओं के लिए एंबुलेंस : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ambulance for animals will work like dial 112
गांव बिधनोई में आयोजित कार्यक्रम में कृ​षिमंत्री को हल भेंट कर स्वागत करते ग्रामीण।
बहल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि खेती के लिए ऐसी योजनाएं क्रियांवित की जाए। इससे किसान की आमदनी दो गुना नहीं दस गुना तक बढ़ सके। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए गिगनाऊ के बागवानी उत्कृष्टता केंद्र पर 25 व 26 नवंबर को विशाल बागवानी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी पर सब्जी व फल वाले पौधों की पांच लाख पौध दी जाएंगी।
विज्ञापन


वे बुधवार को गांव बिधनोई में गांव बिधनोई से बैराण तक करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा किसान के पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए 200 पशु एंबुलेंस गाडियां खरीद रहा है। जो पुलिस के डायल 112 की तर्ज पर काम करेंगी। पशु के बीमार या किसी भी दुर्घटना होने की स्थिति में यह गाड़ी मौके पर पहुंचेगी और इस गाड़ी में पशु के उपचार से संबंधित दवाई और चिकित्सक मौजूद होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान की खुशहाली व सम्मान ही उनका मुख्य उद्देश्य है। किसानों की खुशहाली व समृद्धि के लिए ही जापान से तीन हजार करोड़ रुपए का ऋण लिया जा रहा है। जिससे फल, फूल, सब्जी की पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी। जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने किसानों को अपने उत्पाद को पैकेजिंग कर बाजार में ले जाने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक दाम उनको मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टेल के अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसान को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले। इसी प्रकार से नए शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी जयभगवान, एक्सइएन कपिल देव, एक्सईएन अजय राठी, पूर्व चेयरमैन ईश्वर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोज श्योराण, गजानंद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, रितेश, सतबीर चैहड़, शैली कादयान, कर्मवीर चैहड़, गजेंद्र, वीरेंद्र लांबा, कर्नल ब्रह्मसिंह, अजीत ठेकेदार, रामकिशन यादव, अजय बिधनोई, सुनील सिरसी, सुनील हरियावास, राजू मोरका, बिल्लू गरवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed