फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ambedkar colony, water logging, on road

आंबेडकर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जमा हुआ एक फीट पानी, लोग परेशान

Fri, 07 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ambedkar colony, water logging, on road
आंबेडकर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भरा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
दादरी गेट हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे से आंबेडकर कॉलोनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक फीट तक पानी जमा है जबकि बारिश हुए करीब 10 दिन बीत गए है। दरअसल यहां सीवर व्यवस्था पूरी तरह ठप है और इसका खामियाजा दो वाडों के लोग भुगत रहे हैं। यह रास्ता आंबेडकर कॉलोनी के साथ-साथ आधा दर्जन अन्य कॉलोनियों को भी जाता है और मुख्य मार्ग होने के कारण अब इन कॉलोनियों के लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर है। जनस्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई मगर अभी तक भी लोग गंदे पानी के जलभराव की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन

क्षेत्र वासी वजीर, रमेश कमार, भूप सिंह, रामफल, कर्ण सिंह, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि किसी भी कार्य के लिए जाते है तो यह मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने के कारण इस पानी के बीच से ही गुजरना पड़ता है। गलियों के अंदर से एक और रास्ता है मगर वह बहुत ज्यादा लंबा पड़ता है और वे गलियां भी संकरी है। जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द यहां पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed