फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Amar Ujala Foundation has done MoU with CBLU in Haryana

अमर उजाला फाउंडेशन ने किया CBLU से MoU: जनसंचार पाठ्यक्रम के टॉपर को हर साल मिलेगी छात्रवृत्ति व गोल्ड मेडल

Fri, 23 Sep 2022 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 01:58 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के साथ यह एमओयू पांच साल के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि इस तरह की छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को अच्छे स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ हौसला भी बढ़ाती है।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation has done MoU with CBLU in Haryana
एमओयू के साथ कुलपति प्रो. आरके मितल, रजिस्ट्रार ऋतुसिंह व डीन अकेडमिक अफेयर प्रो. आरके गुप्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) व अमर उजाला फाउंडेशन के बीच जनसंचार पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) हुआ है। इसके तहत विश्वविद्यालय के जनसंचार पाठ्यक्रम के टॉपर को अमर उजाला के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी की स्मृति में हर साल छात्रवृत्ति के साथ गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की यह पहल युवाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। यह एमओयू जनसंचार में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा। साथ ही विद्यार्थियों में जनसंचार के प्रति और अधिक रुचि पैदा करने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी कारगर सिद्ध होगा।
विज्ञापन


कुलसचिव ऋतु सिंह ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार करेगा। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि एमओयू के तहत अमर उजाला फाउंडेशन प्रति वर्ष विश्वविद्यालय में एमए मास कम्युनिकेशन नियमित कोर्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की उपस्थिति में एमओयू पर कुलसचिव ऋतु सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. आरके गुप्ता, पीआरए ऋषि शर्मा ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत 2022 से 2026 के टॉपर को गोल्ड मेडल और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed