भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशीप के तीसरे दिन रोचक मुकाबले रहे। बुधवार को फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबले में 61 किलोभार वर्ग में एमडीयू रोहतक के अमन ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल के पहलवान सोराद्ध को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बीयू मणिपुर के राहुल और मेवाड़ यूनिवर्सिटी के प्रवेश राणा तृतीय स्थान हासिल किया। बुधवार को बतौर मुख्यातिथि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एवं राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स और जीवेम एजुकेशन झुंझुनू के चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने शिरकत की।
70 किलोग्राम भार वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी शेखावटी के राहुल ने प्रथम, एमडीयू रोहतक के राहुल ने द्वितीय, डॉ. भीमराव आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के शुभम थोराट और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के मुलायम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम भार वर्ग में डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी राजस्थान के मोहित ने प्रथम, इंदिरा गांधी मीरपुर यूनिवर्सिटी रेवाड़ी के सूर्या ने द्वितीय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के सोमवीर और एमडीयू रोहतक के प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के प्रवेश ने प्रथम, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के दिनेश ने द्वितीय, पुणे यूनिवर्सिटी के शेख सद्दाम और एमडीयू रोहतक के हरदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन कुश्ती के 77 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के सागर ने प्रथम, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के रोहित ने द्वितीय, एमडीयू रोहतक के सचिन और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन कुश्ती के 87 किलोग्राम भार वर्ग में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी प्रयागराज के राम सिंह यादव ने प्रथम, एमडीयू रोहतक के मोनू जागलान ने द्वितीय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के दीपक हुड्डा और बाबा मस्तनाथ अस्थल बोहर के रजनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।