फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   altercation between youth come to wedding procession in Bhiwani, after returning murdered with sharp weapons

Bhiwani: बरात में गए युवकों के बीच हुई कहासुनी, वापस लौटने पर कर दी तेजधार हथियार से हत्या

Tue, 16 Apr 2024 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

भिवानी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि नसीब चरखी दादरी के जयश्री गांव में बरात गया था। वहां पर नसीब की अपने ही कुछ दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद बरात से लौटते समय युवकों ने नसीब गाड़ी से नीचे उतारकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
altercation between youth come to wedding procession in Bhiwani, after returning murdered with sharp weapons
मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के जूईकलां क्षेत्र के गांव गोलागढ़ में सोमवार देर रात को बरात में गए युवकों के बीच कहासुनी की रंजिश में एक युवक की गांव लौटते ही तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जूई कलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। इस मामले में तीन से चार युवकों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव गोलागढ़ निवासी 32 वर्षीय नसीब गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसकी एक तीन साल की लड़की है। सोमवार शाम को गांव गोलागढ़ से चरखी दादरी के जयश्री गांव में बरात गई थी। वहां पर नसीब की अपने ही कुछ दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद उसके दो दोस्त बरात से पहले ही गांव में वापस लौट आए और नसीब के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


जैसे ही बरात वापस लौटी और नसीब गाड़ी से नीचे उतरकर सड़क किनारे शौच के लिए जाने लगा तो पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। नसीब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वारदात की सूचना जूई कलां पुलिस थाना में दी गई। जूईकलां पुलिस थाना एसएचओ मनोज कादियान ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया। इस संबंध में एसएचओ मनोज कादियान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम भिवानी नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज कर हत्या के इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed