फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Alleging a conspiracy to privatize the electricity corporation, employees will stage a protest on the 30th.

Bhiwani News: बिजली निगम के निजीकरण की साजिश का आरोप, 30 को रोष प्रदर्शन करेंगे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Alleging a conspiracy to privatize the electricity corporation, employees will stage a protest on the 30th.
भिवानी में मांगों को लेकर धरने पर बैठे ​बिजली कर्मचारी। 
भिवानी। बिजली निगम के निजीकरण की साजिश का आरोप लगाते हुए हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन हैड ऑफिस भिवानी से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों का दो दिवसीय विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार की श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला ने की जबकि मंच का संचालन सिटी यूनिट के सचिव राजकुमार जटासरा द्वारा किया गया। मनोज बल्लू बामला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो एग्री डिस्कॉम बनाए जा रहे हैं, वे न तो अन्नदाता किसानों के हित में हैं और न ही दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले बिजली कर्मचारियों के हित में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह सब अपने चुनिंदा चहेतों और कॉर्पोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के जरिए पूरे बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 30 जून को भिवानी स्थित एससी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें भिवानी के साथ दादरी जिले के बिजली कर्मचारी भी भाग लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर भी सरकार की ओर से समाधान नहीं किया गया तो 2 जुलाई को हरियाणा भर के बिजली कर्मचारी अंबाला पहुंचेंगे और वहां बिजली मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान मोंटी कुमार, चेयरमैन रमेश यादव, अनिल कादमा, उमेश कुमार, सुदर्शन यादव और अनिल तालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed