फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations of irregularities in the construction of Aqua Excellence Center, villagers raise questions about the quality of construction materials of the center being built in Garwa at a cost of around 100 crore

Bhiwani News: एक्वा एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, गरवा में करीब 100 करोड़ की लागत से बन रहे केंद्र की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Sat, 05 Sep 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the construction of Aqua Excellence Center, villagers raise questions about the quality of construction materials of the center being built in Garwa at a cost of around 100 crore
बहल। गांव गरवा में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन फिशरीज एक्वा एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में कथित अनियमितताओं का मामला उपायुक्त के समक्ष पहुंच गया है। ग्रामीण रजनीश, भान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने उपायुक्त भिवानी को शिकायत देकर निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य में कथित तौर पर निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनके अनुसार निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में पानी के लिए भूमिगत जल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयुक्त पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने मौके पर निर्माण एजेंसी के ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता समेत अन्य कथित अनियमितताओं पर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि उनकी शिकायतों के बावजूद मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष शिकायत देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed