{"_id":"66aff299d0950023800d0336","slug":"allegations-of-harassment-for-dowry-and-second-marriage-without-divorce-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121155-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दहेज के लिए प्रताड़ित और बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दहेज के लिए प्रताड़ित और बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप
Mon, 05 Aug 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दहेज के लिए पत्नी को को प्रताड़ित करने और उससे बिना तलाक लिए पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई है। एसपी ने मामले की जांच महिला सैल को दी। जिसके बाद इस मामले में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांगर निवासी सुजीता ने बताया कि उसकी पहली शादी प्रदीप के साथ 10 मई 2014 को हुई थी। जिसके बाद 9 नवंबर 2015 को उसे एक लड़का हुआ। उसके पहले पति प्रदीप ने आठ दिसंबर 2019 को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने देवर सुरजीत के साथ पल्ले लगा दिया।
आरोप है कि उसे मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पैसे नहीं लाने पर 10 अक्तूबर 2021 को बेटे और उसे घर से निकाल दिया। अब उसे पता चला कि परिजनों ने उसके पति की दूसरी शादी करा दी है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।