फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegation of torture by forcing a teenage girl into marriage

Bhiwani News: किशोरी की जबरन शादी करा प्रताड़ना का आरोप

Mon, 08 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Allegation of torture by forcing a teenage girl into marriage
भिवानी। पतराम गेट क्षेत्र निवासी विधवा ने सीएम विंडो में शिकायत देकर अपनी नाबालिग बेटी की जबरन शादी रचाकर उसे बंधक बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विधवा ने मुख्यमंत्री से अपनी बेटी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीएम विंडो में दी शिकायत में पतराम गेट क्षेत्र निवासी बाला ने बताया कि वह विधवा है। मजदूरी कर घर चलाती है। पहले सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में रहती थी। उस समय उनकी नाबालिग बेटी का रिश्ता सोनीपत के एक गांव निवासी युवक से तय किया था लेकिन बेटी के बालिग होने पर ही शादी करना तय हुआ था। इसके बावजूद विधवा को अकेला पाकर आरोपियों ने बिचौलियों से मिलकर उस पर दबाव बनाया और आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी से शादी रचा ली।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को बंधक बनाकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। वह नाबालिग को मां से फोन पर बात तक नहीं करा रहे हैं। विधवा का यह भी आरोप है कि आधार कार्ड में उनकी बेटी को गलत तरीके से बालिग दिखाया गया है, जबकि उनकी फैमिली आईडी और अन्य मूल दस्तावेजों में उनकी बेटी अब भी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed