फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegation of inappropriate touching of a female student at a private school.

Bhiwani News: निजी स्कूल में छात्रा से बैड टच का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Allegation of inappropriate touching of a female student at a private school.
लोहारू। लोहारू के एक निजी स्कूल में 10 वर्षीय छात्रा के साथ कथित बैड टच का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसका मेडिकल भी कराया गया है। वार्ड नंबर-8 निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री स्थानीय निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि चार अगस्त को प्रार्थना सभा के दौरान हाथ में चोट होने के कारण वह सीधे अपनी कक्षा में चली गई।
विज्ञापन

इसी दौरान स्कूल संचालक का बेटा उसे स्कूल की ऊपरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ कथित अशोभनीय हरकत की। शिकायत के अनुसार अन्य बच्चों के वहां पहुंचने पर आरोपी वहां से चला गया। घर पहुंचने पर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी और थाना लोहारू में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंप दी।

थाना लोहारू के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed