फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All India Inter University Women Wrestling Championship postponed

कोरोना का प्रभाव: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप स्थगित, 15 से 17 जनवरी तक होनी थी आयोजित

Sun, 02 Jan 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 09:11 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एक बार फिर आयोजनों में खलल पड़ने लगा है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
All India Inter University Women Wrestling Championship postponed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में 15 से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया है। यह जानकारी सीबीएलयू के डीन विद्यार्थी कल्याण एवं खेल विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश मलिक ने दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Haryana Covid Guidelines : प्रदेश में शिक्षण संस्थान व पांच जिलों में सिनेमा हॉल और मॉल 12 तक बंद
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के गांव प्रेमनगर स्थित नए भवन परिसर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा दिशा निर्देश में हिदायत जारी किए गए। जिनके अनुसार बड़े आयोजनों पर पाबंदी लगाई गई है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप आगामी आदेशों तक और सामान्य स्थिति होने तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में शिक्षण संस्थान 12 तक बंद

हरियाणा सरकार ने एक जनवरी को अधिसूचना जारी कर एक जनवरी से प्रदेश में शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, आंगनवाड़ी केंद्र, क्रेच, पुस्तकालय, प्रशिक्षण केंद्र पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे। ग्रुप ए में शामिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला व सोनीपत  सभी सिनेमा हॉल बंद रहेंगे, थियेटर व मल्टीप्लेक्स को पूरी तरह से बंद रखना होगा। बाकी जिलों में 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल सकेंगे। पांच जिलों पांच बजे तक मार्केट खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed