{"_id":"6453c9dcbbc51c89b30dccb9","slug":"all-caste-jatu-khap-came-in-support-of-wrestlers-84-bhiwani-news-c-21-hsr1027-124182-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहलवानों के समर्थन में आई सर्वजातीय जाटू खाप 84","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहलवानों के समर्थन में आई सर्वजातीय जाटू खाप 84
Thu, 04 May 2023 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 04 May 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
गांव धनाना में सर्वजातिय जाटू खाप 84 के धरने को संबोधित करते वक्ता।
भिवानी। पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में सर्वजातीय जाटू खाप 84 भी आई है। सर्वजातीय जाटू खाप 84 ने खिलाड़ियों के धरने पर बुरे बर्ताव व मांग के समर्थन में उपायुक्त को प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जाटू खाप पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए शर्म की बात है कि देश के ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी पिछले 10 दिन से कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। गांव धनाना में सर्वजातीय जाटू खाप 84 के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के खिलाफ धरना लगाकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि कुश्ती खिलाड़ियों व प्रदर्शनकारियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। दिल्ली पुलिस द्वारा खिलाड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर कर सस्पेंड किया जाए। वहीं, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर प्रधान सूबेदार राजमल, कार्यवाहक प्रधान रोहताश पहलवान मित्ताथल, सत्यपाल सिंह, रामपाल, जयवीर सिंह, दिलबाग सिंह, सुनीत, एडवोकेट नरेश, विरेन्द्र सिंह, राजेश प्रेमनगर, अनिल कुमार, अमित सिवाच, कपिल मुंढाल खुर्द, भारत मुंढाल, विरेन्द्र सिंह मित्ताथल, दीपक बूरा उपस्थित रहे।