{"_id":"643c3870b86e657d020ee6d8","slug":"ajay-singh-chautala-retaliated-said-who-is-virendra-singh-tell-him-in-what-capacity-he-does-these-things-bhiwani-news-c-21-hsr1034-108277-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अजय सिंह चौटाला ने किया पलटवार, बोले- कौन वीरेंद्र सिंह, वो बताएं किस हैसियत से करते हैं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अजय सिंह चौटाला ने किया पलटवार, बोले- कौन वीरेंद्र सिंह, वो बताएं किस हैसियत से करते हैं ये बातें
विज्ञापन
देवीलाल सदन में पहुंचने पर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता
भिवानी। हरियाणा में 2024 के चुनावों से पहले ही सियासत का पारा चरम पर है। चुनावी आहट से पहले ही नेताओं की एक- दूसरे पर जुमलेबाजी तेज हो गई है। रविवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने अपने पिता व भाई पर पलटवार किया। वहीं भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह पर भी कटाक्ष किया।
दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा था कि जेजेपी को बीजेपी में मर्ज हो जाना चाहिए। इस पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वीरेंद्र सिंह कौन हैं और वो किस हैसियत से ये बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह न भाजपा के राष्ट्रीय व न प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि देश में एमएलए, एमपी तो बहुत सारे हैं कौन पूछता है।
वहीं इनेलो द्वारा कांग्रेस से गठबंधन करने की बातों पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने पिता व भाई पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ओपी चौटाला ही बताएं कि अछूत कांग्रेस अब कैसे छूत हो गई और कांग्रेस के विरोध में पैदा हुए अभय बताएं कि आज कांग्रेस से परहेज क्यों नहीं। साथ ही अभय द्वारा यमुना पार वालों को हरियाणा पार करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो तो अमेरिका तक जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं तो शुरू में ही हरियाणा पार जाकर राजस्थान से चुनाव जीत गया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सीबीआई से पूछताछ पर अजय चौटाला ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि ये काम सरकारी एजेंसियों का है। अजय चौटाला ने कहा कि मेरे पर दोष था तो बुलाकर 10 साल के लिए ठोक दिया। उन्होंने कहा कि जिस पर इल्जाम होगा, उसे बुलाया भी जाएगा और अंदर भी किया जाएगा। वहीं खुद के चुनाव लड़ने पर भी डॉ. अजय सिंह चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग से अनुमति दिला दो, मेरा काम डांस करना नहीं, चुनाव लड़ना ही है।