फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ajay or Digvijay can contest Lok Sabha elections from Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी से अजय या दिग्विजय लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ajay or Digvijay can contest Lok Sabha elections from Bhiwani
​भिवानी: देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते  जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला।
भिवानी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने एलान करते हुए कहा कि भिवानी लोकसभा सीट से इस बार वह खुद या फिर दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बीरेंद्र सिंह व उनके सांसद बेटे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के साथ चुनाव लड़ने का दावा किया। अजय चौटाला ने कांग्रेस के सरकार बनाने के दावों व सीएम बनने की होड़ पर चुटकी ली।
विज्ञापन


रविवार को अजय सिंह चौटाला ने अपने समर्थक चौधरी रतिराम नंबरदार के निधन पर शोक प्रकट किया। इसके बाद, देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से रू-ब-रू हुए। अजय सिंह ने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी। क्योंकि खुद मोदी घोषणा कर चुके हैं कि जेजेपी एनडीए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चन नहीं आई तो वे खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अड़चनें आई तो दिग्विजय सिंह भिवानी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन



वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके परिवार के आरोपों पर अजय चौटाला ने कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह सठिया गए हैं और उनके सांसद बेटे बृजेन्द्र सिंह को कोई जानता नहीं। आज भी हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोग हिसार से दुष्यंत को सांसद मानते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी मिशन-2024 की तैयारी में काफी समय से जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed