Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agriculture and Animal Husbandry Minister reached the rally site to take stock of the preparations

कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने रैली स्थल पहुंचे तैयारियों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Agriculture and Animal Husbandry Minister reached the rally site to take stock of the preparations
लोहारू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने खरकड़ी में होने वाली रैली के स्थल का दौरा किया और तैयारियों का लिया जायजा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा यह ऐतिहासिक होगी रैली। मुख्यमंत्री मनोहरलाल 21 अगस्त को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के रीजनल अनुसंधान केंद्र की खरकड़ी में आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के विस्तार निदेशक डॉ. एसके यादव से बातचीत कर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि 21 अगस्त को होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक सोमबीर सांगवान सहित अनेक मंत्री, विधायक, गणमान्य नेता, बागवानी विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जेपी दलाल ने बताया कि इस क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के लिए हरियाणा सरकार 50 करोड़ की राशि दे चुकी है। इस रीजनल सेंटर में बागवानी की फसलों के लिए शोध किए जाएंगे और यहां के युवाओं को इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने का अवसर मिलेगा। लोहारू, बाढड़ा, भिवानी, सतनाली, दादरी सहित दक्षिण हरियाणा के क्षेत्र के युवाओं को यहां उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे व किसानों को बागवानी की नई नई किस्में और तकनीक सीखने को मिलेंगी।
विज्ञापन

लंपी बीमारी से प्रदेश में निजात के लिए कृषि व पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ढिगावा के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी वर्चुअल रूप से जुड़े और मुख्यमंत्री को प्रदेश में विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों व कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पशु अस्पतालों में इस बीमारी का उपचार करने की वैक्सीन भिजवाई जा रही है। उन्होंने पशुपालकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने पशुओं में संक्रमण होने से रोकें। कोई पशु बीमार हो तो उसे अन्य पशुओं से अलग रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय से डॉ. एसके यादव, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, कैप्टन रामफल श्योराण, नपा चेयरमैन दौलत राम सोलंकी, रविंद्र मंढोली, गजानंद अग्रवाल, कमल सैनी, रोहतास लांबा, बंटी तायल, एडवोकेट संजय नेहरा, विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, सुभाष खरकड़ी, वीरेंद्र लांबा, सुरेंद्र नेहरा, निजी सचिव जेपी दुबे, बलवान जांगड़ा, महेश गांधी, सोनू शर्मा, बलवंत गोठड़ा, प्रदीप चाहर, अरुण खरकड़ी, रामकिशन टिकेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed