फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agricultural and rural feeders will be separate, 11 new 33 kV substations will improve electricity supply to 150 villages.

Bhiwani News: कृषि और ग्रामीण फीडर होंगे अलग, 11 नए 33 केवी सब स्टेशनों से 150 गांवों की बिजली होगी बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Agricultural and rural feeders will be separate, 11 new 33 kV substations will improve electricity supply to 150 villages.
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी और चरखी दादरी सर्कल में कृषि और ग्रामीण फीडरों को अलग-अलग करने के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत 33 केवी क्षमता के 11 नए पावर सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा,जिनसे सर्कल के करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। इनमें से पांच पावर सब स्टेशनों के निर्माण के वर्क ऑर्डर अलॉट किए जा चुके हैं। नए साल में भिवानी और चरखी दादरी शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं का विस्तार कर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत भिवानी और चरखी दादरी जिलों के करीब 450 से अधिक गांव आते हैं। भिवानी सर्कल के अंतर्गत चरखी दादरी क्षेत्र में 33 केवी क्षमता के चार और भिवानी जिले में सात नए पावर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। ये सभी पावर सब स्टेशन पहले से बने पावर सब स्टेशनों के परिसर के भीतर ही स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्थान पर 10 एमवीए क्षमता के अलग ट्रांसफार्मर और नई लाइनें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नए पावर सब स्टेशनों के निर्माण के बाद ग्रामीण फीडरों पर बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर होगी और कृषि व ग्रामीण फीडरों का लोड अलग-अलग किया जाएगा। इसके साथ ही पहले से ओवरलोड चल रहे ग्रामीण फीडरों का लोड भी इन नए फीडरों के जरिए अलग कर दिया जाएगा। भिवानी सर्कल में निगम की कंस्ट्रक्शन विंग द्वारा चरखी दादरी के पुराने शहर दादरी, गांव झोझूकलां, गांव मानकावास, गांव रानीला तथा भिवानी जिले के गांव गोठड़ा, गांव बिडौला, गांव धनाना, गांव कैरू, लोहारू पुराने शहर, गांव ईश्वरवाल द्वितीय और गांव भांखड़ा में 33 केवी के नए पावर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रत्येक पावर सब स्टेशन पर निगम की ओर से करीब चार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी से अब तक 2100 लोगों ने निगम से लिए सोलर घरेलू कनेक्शन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से भिवानी सर्कल के अंतर्गत चरखी दादरी और भिवानी जिलों में फरवरी से अब तक करीब 2100 उपभोक्ताओं ने सौर ऊर्जा के घरेलू कनेक्शन लिए हैं। इनमें दो से तीन किलोवाट तक के घरेलू सोलर कनेक्शन शामिल हैं। ये सभी कनेक्शन सरकार की सब्सिडी आधारित योजना के तहत दिए गए हैं। दो किलोवाट सौर ऊर्जा कनेक्शन की श्रेणी में एक लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना आय वाले उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से एक लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई है। वहीं एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को 80 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है। इसी तरह तीन लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले परिवारों को दो किलोवाट सौर ऊर्जा कनेक्शन पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई है। सामान्य श्रेणी में तीन किलोवाट सौर ऊर्जा कनेक्शन पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। ये सभी ऑन-ग्रिड सोलर कनेक्शन हैं, जिनमें उपभोक्ता कम बिजली खर्च करने पर अतिरिक्त बिजली मीटर के माध्यम से ग्रिड में वापस जाती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिल से भी राहत मिलती है।


भिवानी सर्कल में भिवानी शहर और चरखी दादरी शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 11 नए 33 केवी क्षमता के पावर सब स्टेशन का निर्माण इसी वर्ष में पूरा किया जाना है। पांच पावर सब स्टेशनों के निर्माण का काम कंस्ट्रक्शन एजेंसी को अलॉट किया जा चुका है, जबकि करीब आठ पावर सब स्टेशनों के वर्क ऑर्डर अलॉट किए जाने की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और ग्रामीण फीडरों का लोड भी अब अलग-अलग किया जा रहा है। नए सब स्टेशनों के निर्माण के बाद पहले से ओवरलोड चल रहे ग्रामीण फीडरों को भी निजात मिलेगी और बिजली सुविधा भी पहले से बेहतर होगी। -मनोज पानू, कार्यकारी अभियंता, कंस्ट्रक्शन विंग, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।



भारत सरकार का लक्ष्य एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाना है जिसके लिए कुल 75,021 करोड़ रुपये का वित्तीय व्यय किया जाएगा। अकेले भिवानी सर्कल में फरवरी से लेकर अब तक 2100 से अधिक उपभोक्ताओं ने सौर ऊर्जा के कनेक्शन लिए हैं जिससे उन्हें भारी भरकम बिजली बिलों से भी छुटकारा मिला है। सौर ऊर्जा के लिए निगम में ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं और किलोवाट क्षमता व निर्धारित मानकों के अनुसार उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। - विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed