फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agrawal Sabha sent a memorandum to the Chief Minister, demanding action and a public apology.

Bhiwani News: अग्रवाल सभा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Sabha sent a memorandum to the Chief Minister, demanding action and a public apology.
भिवानी। रोहतक के उपायुक्त के संदर्भ में इनेलो के रोहतक जिला अध्यक्ष नफे सिंह द्वारा की गई कथित अभद्र और समाज विशेष को अपमानित करने वाली टिप्पणी के विरोध में अग्रवाल सभा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन भेजकर संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अग्रवाल सभा के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा के अध्यक्ष सुनील सर्राफ ने कहा कि लोकतंत्र और सभ्य समाज में इस प्रकार की भाषा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो के रोहतक जिला अध्यक्ष ने रोहतक के उपायुक्त के संदर्भ में जो कथित अभद्र और वैश्य (अग्रवाल) समाज को नीचा दिखाने वाली अशोभनीय टिप्पणी की है वह न केवल निंदनीय है बल्कि पूरे समाज का घोर अपमान है।
विज्ञापन

सुनील सर्राफ ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से शांतिप्रिय, देश के विकास में अग्रणी योगदान देने वाला तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला समाज रहा है। ऐसे समाज को निशाना बनाकर अपमानित करने वाली टिप्पणियां किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि इस बयान से पूरे हरियाणा के अग्रवाल वैश्य समाज में गहरा रोष और आक्रोश व्याप्त है तथा समाज इसकी घोर निंदा करता है। इस अवसर पर सुरेश कागची, अधिवक्ता आशीष मित्तल, रामावतार गुप्ता, लख्मीचंद अग्रवाल, रत्न लोहिया तथा अधिवक्ता संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed