फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agniveer Army Recruitment Rally: Today is the reserve day for the recruitment going on since one week.

अग्निवीर सेना भर्ती रैली : एक सप्ताह से चल रही भर्ती में का रिजर्व डे आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment Rally: Today is the reserve day for the recruitment going on since one week.
भीम स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती में दौड़ते युवा। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भीम खेल परिसर में एक सप्ताह से चल रही अग्निवीर सेना भर्ती का रविवार को रिजर्व डे रहेगा। रविवार को किसी भी उम्मीदवार का शारीरिक परीक्षण नहीं किया जाएगा, जबकि उन उम्मीदवारों का मेडिकल जांच किया जाएगा, जिन्होंने शनिवार को शारीरिक मापदंड पूरे दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भिवानी तहसील से करीब 2000 युवाओं ने भाग लिया, जिन्हें सुबह दो बजे से भीम खेल स्टेडियम परिसर में प्रवेश करवाया। युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए शारीरिक मापदंडों से गुजरें। युवाओं के दस्तावेजों व कद की जांच की। जिसमें पर खरा उतरने के बाद युवाओं को 1600 मीटर के ट्रैक पर दौड़ाया गया। दौड़ पूरा करने वाले युवाओं से विभिन्न शारीरिक गतिविधियां करवाई। जिन युवाओं ने शारीरिक दक्षता प्राप्त की उनका रविवार को मेडिकल जांच होगा।
विज्ञापन

नशीले पदार्थ का सेवन करने वाला उम्मीदवार प्रक्रिया से बाहर
सेना भर्ती में प्रत्येक उम्मीदवार के बैग की प्रवेश द्वार पर ही गहनता से तलाशी ली जा रही है। बैग में दस्तावेज, रुपये और कपड़ों के अलावा किसी भी सामान की अंदर लेकर जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद अगर कोई उम्मीदवार चोरी-छुपे किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लेता है तो उसकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसमें उसका मौके पर ही चिकित्सकों द्वारा टेस्ट किया जाता है। इसमें अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है। वहीं, मेडिकल जांच के दौरान भी इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर क्लर्क व स्टोपर कीपर की 21 व 22 को भर्ती
जिला चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की 21 नवंबर को भर्ती होगी। जिला भिवानी व रेवाड़ी के युवाओं की 22 नवंबर को अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की भर्ती होगी। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर तकनीकी पद की भर्ती 23 नवंबर को होगी। जिला भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती 24 नवंबर को होगी व जिला रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती 24 नवंबर को होगी। रिजर्व डे 20 व 25 नवंबर को होगा।

एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार भर्ती चल रही है। ऐसे में व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए 20 और 25 नवंबर को रिजर्व डे रखा है। इस दिन सिर्फ मेडिकल जांच की जाएगी। अन्य कोई भी शारीरिक परीक्षण नहीं किया जाएगा। भर्ती के दौरान नशीले पदार्थ के सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसा करने वाले उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा।
- कर्नल आनंद सांकले, प्रबंधक सेना भर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed