फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agitation in Punjab, passengers affected by Bhiwani

आंदोलन पंजाब में, यात्री भिवानी के प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agitation in Punjab, passengers affected by Bhiwani
भिवानी। आंदोलन पंजाब में, लेकिन यात्री भिवानी के प्रभावित हो रहे हैं। किसान आंदोलन के कारण पिछले एक सप्ताह से रेल यातायात बाधित हैं। रेलवे ने कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। ऐसे में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से भिवानी के रास्ते पंजाब जाने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में यात्री बीच सफर में फंस रहे हैं। वहीं कई ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे को भी मोटा चूना लग रहा है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के फिरोजरपुर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिमी रेलवे पर संचालित छह ट्रेनें भी किसान आंदोलन की वजह से 29 दिसंबर तक रद्द कर दी गई हैं। जिनमें भिवानी-धुरी, धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना, लुधियाना-भिवानी, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-हिसार रेल सेवा शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों को 29 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा के सैकड़ों रेल यात्री इन ट्रेनों के माध्यम से पंजाब आते-जाते हैं। पंजाब के लुधियाना में हैंडलूम का भी बड़ा हब है, जिसके चलते हैंडलूम व्यापारियों का भी लुधियाना आना-जाना रहता है। भिवानी से भी सैकड़ों हैंडलूम व्यापारी अपना माल मंगवाते हैं। रेल सेवाएं बाधित होने से इसका व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा है, जबकि रेल यात्री सेवाएं भी करीब एक सप्ताह से प्रभावित हैं। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि पंजाब किसान आंदोलन की वजह से उत्तर पश्चिमी रेलवे ने करीब छह ट्रेनों का आवागमन 29 दिसंबर तक रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed