फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After two and a half years, solution to the collapsed sewer line at Dinod Gate, new manhole ready

Bhiwani News: ढाई साल बाद दिनोद गेट पर धंसी सीवर लाइन का समाधान, नया मैनहोल तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
After two and a half years, solution to the collapsed sewer line at Dinod Gate, new manhole ready
दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने लीकेज सीवरमेनहोल को तोड़कर उसकी जगह नया सीवरमेनहोल।
भिवानी। ढाई साल से दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने धंसी डिस्पोजल की मुख्य सीवर लाइन के मैनहोल की समस्या का आखिरकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने समाधान कर दिया है। शुक्रवार को धंसी हुई जगह पर नया आरसीसी सीवर मैनहोल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खोदी गई मिट्टी को वापस पाट दिया गया वहीं करीब एक सप्ताह से बंद दिनोद गेट से देवसर चुंगी जाने वाला मार्ग भी खोल दिया गया।
विज्ञापन


दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने करीब ढाई साल से सीवर मैनहोल धंसा हुआ था, जिसकी वजह से सड़क भी करीब ढाई से तीन फीट तक धंस गई थी। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता था। लंबे समय तक लोक निर्माण विभाग की ओर से धंसी सड़क पर मलबा और मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से समतल किया जाता रहा, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य लाइन में लीकेज कर रहे पुराने सीवर मैनहोल को तोड़कर उसकी जगह नया आरसीसी सीवर मैनहोल बना दिया है। नए मैनहोल के निर्माण से लीकेज की समस्या खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने गड्ढे में मिट्टी पाटने का काम शुरू कराया, जिसके बाद दिनोद गेट से देवसर चुंगी की ओर वन-वे किया गया मार्ग पूरी तरह खोल दिया गया। मार्ग खुलने से जहां क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी वहीं मुख्य सीवर लाइन भी अब सुचारु रूप से कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने धंसे हुए सीवर मैनहोल की जगह नया मेनहोल निर्माण किया गया है। अब यहां समस्या का स्थायी समाधान हो चुका है। वहीं आसपास के पानी की निकासी के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल की तरफ जाने वाली मेन सीवर लाइन बिलकुल ठीक से काम कर रही है। - आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed