फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After two and a half hours of struggle, the bullet was removed from Abhimanyu's chest, four police teams engaged in search of the murderers.

Bhiwani News: ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अभिमन्यु के सीने से निकाली गई गोली, हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

Thu, 09 May 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
After two and a half hours of struggle, the bullet was removed from Abhimanyu's chest, four police teams engaged in search of the murderers.
मृतक के सीने से निकाली गई गोली। 
भिवानी। गांव सांगा में मंगलवार शाम 5.30 बजे गोली मारकर युवक अभिमन्यु की हत्या मामले में बुधवार को सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सीने में लगी गोली को निकाला। वहीं, रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें भी जुटी हैं।
विज्ञापन

गांव सांगा निवासी वीरेंद्र ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में पूर्व सरपंच रहा है। उसके तीन बच्चे दो लड़के और एक लड़की है। उसका बड़ा लड़का 19 वर्षीय अभिमन्यु और छोटा अनिरुद्ध है। वीरेंद्र ने शिकायत में बताया कि छह मई को उसके बेटे अभिमन्यु की गांव के ही दिनेश, राहुल, विक्रम, देवेंद्र, निरज, सुनील व चार पांच अन्य साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उसके बेटे अभिमन्यु के सीने में गोली दाग कर हत्या कर दी। मंगलवार, शाम को ही सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था, जिसका बुधवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

देसी कट्टे से गोली चलाने का अंदेशा, ढाई घंटे में निकाली बुलेट
पोस्टमार्टम के दौरान गोली का पता लगाने के लिए शव का एक्सरे कराने में भी करीब डेढ़ घंटा लगा। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान भी अभिमन्यु के सीने में धंसी गोली को निकालने में करीब ढाई घंटे लगे। शव का पोस्टमार्टम करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गोपाल शर्मा ने बताया कि गोली देसी कट्टे से चलाई गई लग रही है। वहीं, गोली मृतक की बाई ओर सीने में हार्ट को भेदते हुए काफी अंदर तक धंंसी थी। इसे निकालने में भी करीब ढाई घंटे लग गए। पोस्टमार्टम में डॉ नवीन भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गांव सांगा में रंजिश के चलते अभिमन्यु नामक युवक की हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। अभिमन्यु गांव के अखाड़े में पहलवानी भी करता था। इस हत्याकांड में दो सीआईए, सदर पुलिस थाना व साइबर की टीम भी जुटी है। हत्या के बाद से ही गांव में तनाव बना है। वहीं बुधवार को मृतक का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
सात नामजद सहित चार अन्य पर हत्या का केस
मृतक के पिता रवींद्र की शिकायत पर सदर पुलिस ने सात नामजद सहित चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या के आरोपी दिनेश, राहुल, विक्रम, देवेंद्र, नीरज पुत्र सूरजमल, नीरज पुत्र संतराम, सुनील व चार अन्य शामिल हैं।

--------
अभिमन्यु के शव का बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता की शिकायत पर सात नामजद सहित चार अन्य पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस हत्या आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राकेश कुमार एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed