फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the murder of singer Sidhu Musewala, the shooters took refuge in Tosham, Bhiwani.

गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या के बाद शूटरों ने भिवानी के तोशाम में ली थी शरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
After the murder of singer Sidhu Musewala, the shooters took refuge in Tosham, Bhiwani.
सचिन चौधरी। - फोटो : Sachin
भिवानी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने भिवानी के तोशाम में भी एक दिन के लिए शरण ली थी। दिल्ली पुलिस ने यह खुलासा दिल्ली में पकड़े जाने के बाद भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बोहल निवासी सचिन चौधरी और सोनीपत निवासी अंकित से पूछताछ के बाद किया। सचिन ही हत्याकांड के बाद और पहले सारी सहायता उपलब्ध कराता था। सचिन भिवानी से ही शाम निजी बस से दिल्ली गया था, जहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में भिवानी में चिड़ियाघर मोड़ के पास जिम में बंटी मास्टर की हत्या हुई थी, जिसमें संपत नेहरा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया था। इस हत्याकांड में टीम के सदस्य टीनू हरियाणा का अहम रोल था। इस हत्याकांड के बाद भिवानी शहर के खासकर बावड़ी गेट क्षेत्र के अनेक युवाओं ने जरायम की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन

सचिन पर हिसार में तीन तो राजस्थान में हैं कई केस दर्ज
सचिन चौधरी पर भिवानी में भले ही कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज न हो, लेकिन हिसार में तीन और राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। उस पर कई वारदात में शामिल होने का आरोप है। सचिन ने राजस्थान के राजगढ़ में ज्वैलरी शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वह करीब साढे़ चार साल जेल में भी रहा। इस मामले में फिलहाल वह जमानत पर चल रहा था। इसके अलावा वर्ष 2017 में जयपुर के थाना करधनी क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया। हिसार में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी से जरायम की दुनिया में रखा कदम और राजस्थान में संभाल रहा गैंग
27 वर्षीय सचिन चौधरी के पिता शिक्षक हैं। पहले वह भिवानी में रहते थे। सचिन ने अपनी स्कूली पढ़ाई भिवानी से ही की। उस पर बाइक चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद वह जरायम की दुनिया में ऐसा फंसा कि अब विभिन्न जगहों पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण के अनेक केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सारा काम सचिन चौधरी ही देख रहा था।
पता ही नहीं चला बेटा कब अपराध की दुनिया में चला गया
गिरफ्तार सचिन के पिता शिक्षक हैं। बेटे के अपराध की दुनिया में जाने से परेशान पिता ने बताया कि बेटे को पढ़ने के लिए बाहर भेजा था, मगर कब वह अपराध की दुनिया में चला गया, पता ही नहीं चला। भिवानी में स्कूली पढ़ाई के बाद कोचिंग लेने के लिए नारनौल में भेजा था। वहां से आने के बाद हिसार में होटल में खोल लिया, जहां पहली बार बाइक चोरी में उसका नाम आया। इसके बाद वह अपराध के दलदल में धंसता ही चला गया।

भिवानी के सचिन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर भिवानी में कोई केस दर्ज नहीं है। राजस्थान, हिसार में केस दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर आया हुआ था।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed