फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the festival, no entry was removed from the city markets, again traffic jams are being created

Bhiwani News: त्योहार के बाद शहर के बाजारों से नो एंट्री हटी, फिर बन रहे जाम के हालात

Mon, 20 Nov 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
After the festival, no entry was removed from the city markets, again traffic jams are being created
सराय चौपटा क्षेत्र में ई रिक्शा की वजह से लगा बाजार में वाहनों का जाम। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

त्योहारों के बाद शहर के बाजारों से पुलिस ने नो एंट्री हटा दी है। इसके बाद फिर से शहर के बाजारों में ई रिक्शा और कारों की वजह से जाम के हालात बन रहे हैं। दुपहिया वाहन भी बाजारों के जाम में फंस रहे हैं।
त्योहारी सीजन के दौरान सुबह नौ से रात नौ बजे तक नो एंट्री की गई थी, मगर इसे अब हटा दिया है। हालांकि कुछ अर्से पहले सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ई रिक्शा और दुपहिया वाहनों को छोड़कर बाकी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। मगर अब शहर के बाजारों में वाहनों पर कोई पाबंदी नहीं है। इसके बाद हालात और बिगड़ गए हैं। शहर की सड़कें पहले ही अतिक्रमण की वजह से काफी संकरी हो चुकी हैं। इसमें बाजारों में अत्यधिक ई रिक्शा की वजह से जाम के हालात बन रहे हैं। दुकानदार भी अपनी दुकानों के आगे फुटपाथ कब्जाए बैठे हैं, ऐसे में बाजार में पैदल चलने और दुपहिया वाहन लेकर आने वालों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के सरकुलर रोड पर भी दिनभर वाहनों के जाम के हालात बने रहे। हांसी गेट और घंटाघर से लेकर दिनोद गेट तक वाहनों का जाम लगा। हांसी गेट की तरफ से आने वाले वाहन दिनभर रेंगते हुए आगे बढ़े। इसी तरह घंटाघर और नया बाजार की तरफ से बाजार में आने वाले वाहनों की वजह से जाम लगा। शिक्षा मार्ग गोशाला मार्केट तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरोड़ीमल मंदिर से बिचला बाजार होते हुए जैन चौक तक दिनभर जाम की स्थिति बनी। पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर के बाजारों में पुलिस नाके लगाए गए थे। इस कारण दादरी गेट से जैन चौक और जैन चौक से बिचला बाजार की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद था। इसी तरह नया बाजार बिजली घर के सामने से सराय चौपटा मार्ग पर नाका लगा था। जबकि सराय चौपटा शिक्षा मार्ग पर भी नाका लगाया गया था। इसी तरह घंटाघर से सराय चौपटा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी नाके लगाए गए। जहां वाहनों की नो एंट्री की गई। मगर अब वाहनों पर कोई रोक टोक नहीं होने से बाजारों में हर तरफ जाम ही जाम है।


शहर के बाजारों में फिलहाल वाहनों की नो एंट्री हटा दी है। ई रिक्शा की अधिक तादाद शहर में हैं जो बाजारों में आवाजाही कर रही हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बन रही है। हमने ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों व संगठनों से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करें। जो ऑटो और ई रिक्शा नियम तोड़ रहे हैं, उनके चालान किए जा रहे हैं।
-सुनील कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article