फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the agreement, the chairperson's ticket will go to BJP's account, shock to the Mann family

Bhiwani nagar parishad election : समझौते के बाद भाजपा के खाते में जाएगा चेयरपर्सन का टिकट, मान परिवार को झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
After the agreement, the chairperson's ticket will go to BJP's account, shock to the Mann family
भिवानी। टिकट मिलने के दूसरे ही दिन जजपा के उम्मीदवार शमा मान सहित पूरे मान परिवार को उस समय झटका लगा जब भाजपा और जजपा ने एक साथ लड़ने का फैसला किया। निर्णय के अनुसार भिवानी नगर परिषद चेयरपर्सन का टिकट अब भाजपा के खाते में जाएगा। वहीं, जजपा नेता और निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान को अभी भी उम्मीद है कि वे चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी पुत्रवधू शमा को टिकट दिया। अब हाईकमान के जो निर्देश होंगे वे मानेंगे। शुक्रवार सुबह इस बारे में हाईकमान से बात करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले जजपा से अलग अकेले निकाय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को अपने 8 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। भिवानी से ईश्वर मान की पुत्रवधू शमा मान को उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद मान परिवार में खुशी का माहौल था और शहर में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था। बुधवार देर रात के बाद वीरवार देर शाम तक भी ईश्वर मान शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। वीरवार देर शाम अचानक सूचना आई कि भाजपा और जजपा ने निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। 18 में से 14 सीटों पर भाजपा का उम्मीदवार होगा और 4 सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी। भिवानी की सीट भाजपा के खाते में रहेगी। इस सूचना के बाद मान परिवार हैरान रह गया।
विज्ञापन

हाईकमान का निर्देश मानेंगे
मुझे पार्टी ने टिकट दिया था, जो मेरे पास है। आगे हाईकमान जो निर्देश देगा वैसा ही काम करेंगे। इस संबंध में सुबह पार्टी के पदाधिकारियों से बात करेंगे। इस बारे में कल तक ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ईश्वर मान, निवर्तमान पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed