फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After staying in Bhiwani mini zoo for 33 months, Babbar lion Shiva was sent to Peepli, in return a pair of wild cocks were found

Bhiwani News: भिवानी लघु चिड़ियाघर में 33 माह रहने के बाद पीपली भेजा बब्बर शेर शिवा, बदले में मिले जंगली मुर्गा का जोड़ा

Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
After staying in Bhiwani mini zoo for 33 months, Babbar lion Shiva was sent to Peepli, in return a pair of wild cocks were found
चिड़ियाघर में ​स्थित ​शिवा। 
भिवानी। भिवानी के चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में करीब 33 माह रहने के बाद बब्बर शेर शिवा को यहां से कुरुक्षेत्र के पीपली चिड़ियाघर में भेज दिया गया है। इसके बदले भिवानी के लघु चिड़ियाघर में जंगली मुर्गा का जोड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन

सिंबा बब्बर शेर का कुनबा ही अब भिवानी लघु चिड़ियाघर में फलफूल रहा है। इतना ही नहीं भिवानी जू में बुजुर्ग नर तेंदुआ सलमान को भी अब दूसरी जगह भेजने की तैयारी की जा रही है। नए तेंदुए की तलाश की जा रही है, जिसके जरिये यहां वयस्क मादा तेंदुआ से बाड़े में इस प्रजाति की संख्या बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

नर शेर अर्जुन के बदले में भिवानी के चिड़ियाघर में इंदौर से पांच फरवरी 2022 को नर बब्बर शेर शिवा को लाया गया था, जबकि मादा शेरनी सुधा को यहां से रोहतक चिड़ियाघर भेजा गया था। शिवा ने गीता से नजदीकियां नहीं बना पाया। इसकी वजह से यहां बब्बर शेर की प्रजाति आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी के चलते इंदौर से एक जनवरी 2023 को नर बब्बर शेर सिंबा को यहां लाया गया। सिंबा ने 15 जून को मादा शेरनी गीता से मिलन किया और दो अक्तूबर 2023 को दो शावकों को जन्म दिया। गीता के दोनों शावक सिंघम और शेरा अब एक साल तीन माह के हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपली से लाया गया जंगली मुर्गा का जोड़ा
भिवानी लघु चिड़ियाघर के वाइल्ड लाइफ गार्ड सोमबीर सिंह ने बताया कि मंडलीय वन्यजीव अधिकारी हिसार वीरेंद्र गोदारा और वन्यजीव निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में पीपली चिड़ियाघर से जंगली मुर्गा का जोड़ा यहां लाया गया है। ये जोड़ा नर बब्बर शेर शिवा को वहां भेजने के बाद बदले में मिला है। वन्यजीव जंतु प्राणी विभाग में किसी भी चिड़ियाघर से कोई वन्य जीव लिया जाता है तो उसके बदले दूसरा जीव देना पड़ता है। इसी अदला-बदली में शिवा पीपली गया तो पीपली से जंगली मुर्गा यहां लाया गया है। इसका पहले से ही यहां बाड़ा भी तैयार किया जा चुका था।
सोनिया से नहीं बढ़ पाई सलमान की नजदीकियां अब दूसरे की तलाश
चिड़ियाघर में तेंदुआ के बाड़े में नर तेंदुआ सलमान और मादा तेंदुआ सोनिया है। सलमान काफी बुजुर्ग हो चुका है। काफी सालों से तेंदुआ के बाड़े में भी कोई नन्हा मेहमान नहीं आया है। इसकी वजह सलमान की सोनिया से नजदीकियां नहीं होना है। अब सलमान को किसी दूसरे चिड़ियाघर भेजकर उसकी जगह दूसरा नर तेंदुआ लाया जाएगा। सोनिया वयस्क मादा तेंदुआ है। सलमान 2012 में बिलासपुर हिमाचल से यहां लाया गया था।

नर बब्बर शेर शिवा को पीपली चिड़ियाघर में भेजा जा चुका है। उसकी जगह यहां पर जंगली मुर्गा का जोड़ा लाया गया है। फिलहाल नर बब्बर शेर सिंबा से मादा शेरनी गीता को दो शावक पैदा हो चुके हैं। फिलहाल सिंबा का कुनबा ही यहां रखा गया है। शिवा यहां अतिरिक्त हो गया था। इसलिए उसे यहां से दूसरी जगह भेजने का प्रस्ताव पहले ही उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका था।
-वन्य जीव निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा, इंचार्ज, चौधरी सुरेंद्र सिंह लघु चिड़ियाघर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article