फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After seeing the mother, the young man fell due to slipping while descending from the hill, died

पमाता के दर्शन के बाद पहाड़ी से उतरते वक्त पांव फिसलने से गिरा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
After seeing the mother, the young man fell due to slipping while descending from the hill, died
दीपांशु की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। देवसर धाम में माता रानी के दर्शन कर पहाड़ी से नीचे उतरते समय अचानक एक युवक का पांव फिसल गया। पहाड़ से नीचे गिरने की वजह से युवक की मौत को गई। मामले की सूचना मिलने पर जुई थाना पुलिस से पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक युवक के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है। पुलिस को दिए बयान में हालवास गेट निवासी रोहताश ने बताया कि वह एक दुकान में सेल्समैन का काम करता है। वह तीन बच्चों का पिता है, उसका बड़ा बेटा जय कुमार सीए की पढ़ाई कर रहा है और उसका दूसरा बेटा 16 वर्षीय दीपांशु 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहा था और बेटी भी पढ़ाई कर रही है। वीरवार सुबह वह अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ देवसर धाम में माता रानी के दर्शन करने के लिए साइकिल पर गया था। वे माता रानी के दर्शन करके वापस पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे तो अचानक दीपांशु का पांव फिसल गया, जिसकी वजह से वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। पहाड़ी से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना जुई थाना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एएसआई राजपाल नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed