फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After just one day of improvement in ten days, the district's air became very bad again.

Bhiwani News: दस दिन में सिर्फ एक दिन सुधार के बाद फिर बेहद खराब हुई जिले की हवा

Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
After just one day of improvement in ten days, the district's air became very bad again.
गांव मुंढाल के खेतों में शनिवार सुबह नौ बजे छाया स्मॉग।
भिवानी। दस दिनों में सिर्फ एक दिन सुधार दिखने के बाद भिवानी जिले का वायु दोबारा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। प्रशासन और संबंधित विभागों की सख्ती के दावों के बावजूद शहर में खुले में कूड़ा जलना बंद नहीं हो रहा। जिला प्रशासन की कार्रवाई सीमित दिख रही है और अब तक मात्र 13 चालान ही काटे गए हैं।
विज्ञापन

ग्रेप-3 के आदेशों के बाद खानक में क्रशर जोन बंद है लेकिन सरकारी विकास परियोजनाओं में धूल रोकने के उपाय नहीं किए जा रहे जिससे हवा में फैल रही धूल ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मुख्य सड़कों पर गड्ढे खोदने के बाद मिट्टी को बिना समतल छोड़े दिए जाने से दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही में धूल उड़ रही है।
विज्ञापन

हांसी रोड पर केएम स्कूल के सामने पिछले चार दिनों से सड़क धूल के गुबार से ढकी हुई है और यहां पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा। वहीं घंटाघर से रेलवे रोड तक नगर परिषद द्वारा माल रोड निर्माण कार्य के दौरान बरसाती पाइप लाइन डालने के लिए सड़क के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगाए गए हैं। इन पर वाहनों की लगातार आवाजाही पैदल चलने वालों के लिए दम घोंटू स्थिति पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं पर भी बड़ी मशीनों से बोरवेल और मिट्टी खोदाई का काम जारी है लेकिन सर्विस रोड पर पानी छिड़कने की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी सड़कों की सफाई के बाद कूड़े के ढेरों को आग के हवाले करने से भी पीछे नहीं हैं। रेलवे रोड पर सुबह कई स्थानों पर कूड़ा जलाया जाना आम दृश्य बन गया है।

शनिवार को 324 तक पहुंचा एक्यूआई, हवा में छाया प्रदूषण का स्मॉग
भिवानी में शनिवार को वायु प्रदूषण सूचकांक 324 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। जिले में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। दिनभर हवा में धूल और प्रदूषण के चलते स्मॉग छाया रहा। शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल ने लोगों की आंखों में जलन और श्वास संबंधी दिक्कतें बढ़ा दीं।

जमालपुर और खानक में दो प्लांट किए सील
ग्रेप-3 के आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई तेज की है। गांव जमालपुर में एक हॉट मिक्स प्लांट और खानक में टायर का तेल निकालने वाले एक प्लांट को सील किया गया है। शहर के रोहतक रोड पर एक डीजी सेट भी सील किया गया। नगर परिषद द्वारा अब तक कूड़ा जलाने के 13 चालान किए जा चुके हैं बावजूद इसके शहर में कूड़ा जलना और धूल उड़ने के मामले कम नहीं हो रहे।

23 नवंबर तक मौसम खुश्क और परिवर्तनशील रहेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 23 नवंबर तक खुश्क और परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में बादल छाने की संभावना रहती है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। हवा की दिशा में बार-बार बदलाव और हल्की गति की वजह से वातावरण में नमी बढ़ेगी जिससे कुछ स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।



जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शहर की मुख्य जगहों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी के साथ ग्रेप-3 की उल्लंघना करने पर प्लांट व डीजी सेट सील किए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से ये कार्रवाई निरंतर जारी है। -डॉ. सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed