{"_id":"6342fb591c47f155e519f887","slug":"after-cotton-bajra-paddy-hit-by-up-to-50-per-cent-bhiwani-news-hsr6441649183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास, बाजरे के बाद धान में 50 फीसदी तक मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास, बाजरे के बाद धान में 50 फीसदी तक मार
विज्ञापन
भिवानी। पिछले दिनों बेमौसमी बारिश के कारण बाजरा और कपास में किसानों को 30 से 50 फीसदी तक नुकसान हुआ था। अब शनिवार को आई बारिश के कारण किसानों की फसल कपास व बाजरा की फसल के साथ धान में भी नुकसान हो गया। वहीं धान की फसल बिछ गई है। वहीं इस बारिश वजह से धान में करीब 50 फीसदी का नुकसान है। कपास में बिनौले भीग जाने के कारण नुकसान हो रहा है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों ने नुकसान फीसदी के आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
जिले में दो दिन बारिश होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भी हल्की बारिश हुई, जिसके बाद दिन भी आसमान पर काली घटा छाई रही। फिलहाल लग रहा है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। रविवार को एक्यूआई 40 रहा, जबकि शनिवार को एयर क्वालिटी 38 दर्ज हुई थी। वहीं रविवार को रविवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शनिवार अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार मौसम में हो रही बदलाव के कारण सुबह और शाम की ठंड भी बढ़ गई है। वहीं किसानों को अपनी फसल खराब होने की चिंता सता रही है। धूप न निकलने की वजह से बाजरा, कपास, मूंग, धान सूख नहीं पाए है।
-----
बारिश के कारण हुए नुकसान के बारे में खंड कृषि अधिकारियों से आंकड़े मांगे है। ग्राउंड रिपोर्ट आने के बाद ही फसलों में नुकसान की असल स्थिति की जानकारी मिल पाएगी। सोमवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उप निदेशक, भिवानी।
--------