{"_id":"66048ebbb214ed1fab04f811","slug":"after-bjp-jjp-also-fielded-candidates-congress-did-not-open-its-cards-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115201-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाजपा के बाद जजपा ने भी मैदान में उतारा प्रत्याशी, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाजपा के बाद जजपा ने भी मैदान में उतारा प्रत्याशी, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते
Thu, 28 Mar 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों के मैदान में उतारने के साथ ही माहौल गर्माता जा रहा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के बाद अब जजपा ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इसके बाद कांग्रेस पर अब निगाहें टिकी हैं, क्योंकि कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जजपा ने अपने उम्मीदवार के जरिए जाट के साथ अहीर समाज के मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया है। हालांकि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वर्ष 1999 में यहां से इनेलो के टिकट पर जीत दर्ज की थी। डॉ. अजय ने तब कांग्रेस प्रत्याशी रहे वर्तमान भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह को 2,03,406 मतों से करारी शिकस्त दी थी।
डॉ. अजय शुरुआत से ही भिवानी को अपनी कर्मभूमि बताते रहे हैं पहले उनके बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला को यहां से मैदान में उतारने की तैयारी थी, मगर भाजपा के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह की घोषणा के बाद जजपा ने राव बहादुर सिंह काे यहां से प्रत्याशी बनाया है। इससे अब कांग्रेस प्रत्याशी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं, कांग्रेस में भी अभी उधेड़बुन चल रही है, क्योंकि उनके लिए यहां जातीय समीकरण साधना भी बहुत जरूरी है। यहां जातीय आधार पार्टी से अधिक मायने रखते हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और राव दान सिंह के नामों की चर्चा है।