फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After being closed for three days, 38,709 quintals of mustard from 1942 farmers arrived in Charamandi, only 21 thousand quintals were purchased.

Bhiwani News: तीन दिन बंद रहने के बाद 1942 किसानों की 38,709 क्विंटल सरसों की चारामंडी में हुई आवक, 21 हजार क्विंटल ही खरीदा

Wed, 17 Apr 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
After being closed for three days, 38,709 quintals of mustard from 1942 farmers arrived in Charamandi, only 21 thousand quintals were purchased.
 ​​भिवानी चारा मंडी के बाहर रोड़ पर सरसों से भरे वाहनों की लगी लंबी कतार।
भिवानी। जिले की मंडियों में अब सरसों की आवक के साथ गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। भिवानी की चारा मंडी में तीन दिन तक नई आवक बंद रहने के बाद मंगलवार को 1942 किसानों के गेट पास काटे गए। ये किसान 38,709 क्विंटल सरसों लेकर मंडी में पहुंचे। वहीं मंगलवार को 1067 किसानों की 21 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई। इसी तरह भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं की 215 किसानों के गेट पास काटे गए, ये किसान 16,037 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। वहीं मंगलवार शाम तक करीब 798 किसानों की करीब 28 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद कराई।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में गेहूं की आवक तेज होने के साथ ही अब जगह का टोटा भी होने लगा है। आढ़ती अपनी दुकानों के आगे या फिर पिछले हिस्से की सड़कों पर भी किसानों का गेहूं उतरवा रहे हैं, जिसकी वजह से मंडी में जाम की स्थिति भी बन रही है। वहीं मंगलवार को मंडी के मुख्य गेट पर किसानों के करीब वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइनें लगीं। इसकी वजह से गेट पास कटाने में ही किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सर्वर धीमा होने की वजह से भी मुश्किलें बढ़ी।
विज्ञापन

इसी तरह चारा मंडी में मंगलवार को 1942 किसान पहुंचे, क्योंकि तीन दिनों तक सरसों की नई आवक पर पाबंदी लगा दी थी। पहले से पड़ी सरसों की मंडियों में खरीद कराई जा रही थी। वहीं हैफेड ने मंगलवार को करीब चार हजार क्विंटल सरसों का उठान कराया जबकि एचडब्ल्यूसी ने करीब दो हजार क्विंटल सरसों उठान करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से शुरू होगा मंडियों से गेहूं का उठान
गेहूं की सरकारी खरीद के साथ ही अब उसकी भराई और उठान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बुधवार से भिवानी की अनाज मंडी में गेहूं का उठान भी शुरू हो जाएगा। हालांकि गेहूं का उठान तेजी से होगा। इसकी एक वजह यह है कि मंडी से चंद कदम दूर ही एफसीआई का गोदाम हैं, जहां पर ये गेहूं लगाया जाएगा। एक गाड़ी दिन में कई चक्कर लगा पाएगी। वहीं सरसों का उठान धीमा है, इसकी वजह यह है कि दूसरे जिलों के गोदामों में सरसों लगाई जा रही है। इस वजह से एक दिन में गाड़ी एक ही चक्कर लगा पा रही है।

खरीद अधिकारियों को नहीं मालूम की खरीद कौन करेगा, असमंजस में रहे किसान
तोशाम। मंगलवार को तोशाम अनाज मंडी में गेहूं की फसल खरीद करने वाले एचडब्ल्यूसी के परचेजर की लापरवाही देखने को मिली। गेहूं की खरीद करने वाले एचडब्ल्यूसी के परचेजर को स्वयं यह तक नहीं पता था कि उन्हें मंगलवार को गेहूं की खरीद करनी भी है या नहीं। वहीं मंडी सचिव ने बताया कि मंगलवार को एचडब्ल्यूसी के परचेजर गेहूं की खरीद करेंगे। ऐसे में मंडी पहुंचे किसानों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गेहूं की खरीद के लिए एचडब्ल्यूसी तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को जिम्मेदारी दे रखी है। इनका अलग-अलग दिन शेड्यूल निर्धारित कर रखा है। शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को एचडब्ल्यूसी द्वारा खरीद की जानी थी। लेकिन मंगलवार को एचडब्ल्यूसी के परचेजर से जब गेहूं की खरीद बारे बात की गई तो परचेजर का कहना था कि खरीद के लिए उनके दिन निर्धारित किए गए हैं और शेड्यूल के अनुसार मंगलवार उसके द्वारा खरीद का दिन नहीं है। मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खरीद करेगा। तत्पश्चात इस बारे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को खरीद के लिए शेड्यूल के अनुसार उनका दिन नहीं है तो वह खरीद नहीं करेंगे।

इसके बाद इस बारे में तोशाम मार्केट कमेटी सचिव सुदेश कुमारी से बात की गई तो उनका कहना था कि मंगलवार को एचडब्ल्यूसी के परचेजर द्वारा खरीद की जानी है। ऐसे में किसान भी खरीद अधिकारियों के असमंजस में खरीद का इंतजार करते रहे। मंडी में खरीद अधिकारियों की लापरवाही से खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed