{"_id":"680bc3420b24ec4e5700d309","slug":"after-an-argument-during-drinking-salman-was-beaten-with-a-binda-all-night-he-died-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133231-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के सलमान खान हत्याकांड में खुलासा: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, पूरी रात बिंडे से की पिटाई; दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के सलमान खान हत्याकांड में खुलासा: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, पूरी रात बिंडे से की पिटाई; दम तोड़ा
Sat, 26 Apr 2025 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:13 AM IST
सार
शहर थाना पुलिस को 22 अप्रैल को चारा मंडी गेट के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी सलमान खान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
भिवानी में पकड़े गए आरोपियों के साथ एसएचओ सत्यनारायण और अन्य।
विस्तार
भिवानी के तोशाम बाईपास चारा मंडी के पास हत्या के बाद फेंके गए शव के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान सलमान खान के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बिंडे से पूरी रात पिटाई की, जिसकी वजह से उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
हत्या के बाद चारा मंडी के गेट के पास शव फेंककर आरोपी भाग गए थे। दोनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस हत्याकांड में पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को 22 अप्रैल को चारा मंडी गेट के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी सलमान खान के रूप में हुई थी। शहर थाना पुलिस ने सलमान के पिता ईद मोहम्मद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
शहर पुलिस थाने के एसएचओ सत्यनारायण ने इस मामले में दो आरोपियों को डाबर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान डाबर कॉलोनी निवासी जोनी और अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश का दो दिन के रिमांड पर लिया है।
इस दौरान पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीकर सलमान से किसी बात पर बहस हो गई थी। इस कारण अन्य दोस्तों की मदद से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी अभिषेक ऋण देकर वसूली का काम करता है जबकि आरोपी जोनी रंग, पेंट का काम करता है। हत्या की रात इन दोनों ने फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया था। इसके बाद सलमान पर बिंडे से पिटाई कर उसे पूरी रात पीटा और मौत के घाट उतार दिया।
सलमान हत्या मामले मेें शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दो दिन का रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में चार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी हत्या की वजह बताई जा रही है। -सत्यनारायण, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस, भिवानी।