फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After a quarrel with husband, the wife swallowed poison and died

Bhiwani News: पति से अनबन के बाद पत्नी ने निगला जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 30 Sep 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with husband, the wife swallowed poison and died
​भिवानी की मृतक आशा।
भिवानी। पति से अनबन होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जूईकलां थाना पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि जिला चूरू राजस्थान के गांव गगलवास निवासी 32 वर्षीय आशा की शादी करीब 14 साल पहले गांव कुडलवास निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को तीन बड़ी बेटियां और एक साल का छोटा बेटा है। इसी बीच शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात पर अनबन हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आशा ने कथित रूप से जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां रविवार सुबह करीब आठ बजे उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जूईकलां पुलिस थाने की महिला जांच अधिकारी एचसी प्रोमिला ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अब पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में दाखिल महिला ने पति पर लगाया दोबारा हमले का आरोप



भिवानी। अस्पताल में दाखिल महिला ने पति पर दोबारा हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।



बैंक कॉलोनी निवासी बबीता ने शनिवार शाम पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि उनकी शादी 2022 में बैंक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसलिए उसने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था।



इसमें पति और सास सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। बताया कि शनिवार शाम को वह खाना बना रही थी कि इसी दौरान उसका पति और सास सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे बालों से पकड़कर घसीटा।



पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी ये वारदात कैद हो गई लेकिन आरोपियों ने उसकी डीवीआर को जब्त कर फुटेज नष्ट करने का प्रयास किया। पीड़िता ने दूसरे कैमरे की फुटेज पुलिस को दिखाई।



इसके बाद पीड़िता जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल हो गई। उसके पति पर रविवार को वार्ड में दाखिल पीड़िता पर दोबारा मारपीट का आरोप लगा है। पति पर उसका गला दबाने की कोशिश कर धमकाने का भी आरोप है।




दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया ने बताया कि महिला का अपने पति के साथ पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed