फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   advocate satyajeet pilanaia elected president oa all Haryana bar association

भिवानी के सत्यजीत पिलानिया बने ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
advocate satyajeet pilanaia elected president oa all Haryana bar association
ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर उनका स्वागत करते विभिन्न जिलों के बार प्रधान और प - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया को ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया है। पानीपत में आयोजित हुए समारोह में प्रदेश भर से आए बार अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं सत्यजीत पिलानिया ने वकीलों की हितों की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

पिलानिया ने बताया कि समारोह के दौरान पानीपत बार के प्रधान शेरसिंह खरब ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। कैथल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नफ सिंह बेरवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्य रूप से हरेंद्र भालौठिया, अंत दहिया, दादरी बार के प्रधान सुरेंद्र सांगवान और झज्जर बार प्रधान अजीत सोलंकी भी उनके साथ समारोह में गए थे।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर लिया फैसला
पिलानिया ने बताया कि कोरोना काल के दौरान मारे गए और बीमार हुए वकीलों को आर्थिक सहायता पहुंचाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को पूरी तरह लागू करवाने, चेंबरों की समस्या और चेंबरों में बिजली के बिल घरेलू दरों पर लगाने के मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed