फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   advocate protest case against Jhajjar's bar president

भिवानी बार ने की काम छोड़ हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
advocate protest case against Jhajjar's bar president
कोर्ट परिसर के गेट को बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते बार एसोसिएशन के सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में मंगलवार को भिवानी बार एसोसिएशन के आह्वान पर सभी अधिवक्ताओं ने काम छोड़ हड़ताल कर झज्जर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानियां के नेतृत्व में भारी संख्या में मंगलवार को सभी अधिवक्ता कोर्ट परिसर के गेट पर एकत्रित हुए और गेट को बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानियां ने कहा कि झज्जर पुलिस ने बार प्रधान के खिलाफ झूठा मुकदमा रद्द नहीं किया तो पूरे प्रदेश ही नहीं देश के वकील सड़कों पर होंगे। उल्लेखनीय है कि झज्जर पुलिस ने एक महिला चिकित्सक की शिकायत पर दो दिन पहले झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सोलंकी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। इसके चलते पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ में रोष है। बार प्रधान सत्यजीत पिलानियां ने कहा कि हरियाणा पुलिस आए दिन वकीलों के खिलाफ बिना जांच किए मुकदमे दर्ज करती रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पुलिस प्रशासन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वे राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाकर हरियाणा ही नहीं पूरे देश के वकील सड़को पर आ जाएंगे। इस मौके पर भिवानी बार सचिव राजेश यादव, पीयूष वर्मा, मुकेश गुलिया, पवन परमार, देवेंद्र हालुवासिया, विनय तंवर, जोगेंद्र तंवर, राम अवतार बापोड़िया, परमजीत छोकर, रघुबीर सिंह रंगा, विकास बुडानिया, रविंद्र पपोसा, कृष्ण कुमार शर्मा, महिला अधिवक्ताओ में संतोष श्योराण, प्रिया लेघा, नेहा, मंजू जागलान, रेनू शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed