फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admit cards of candidates for NMMS exam will be issued on 11th

एनएमएमएस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 11 को होंगे जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Admit cards of candidates for NMMS exam will be issued on 11th
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय मींस कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा का आयोजन 20 मार्च को किया जा रहा है। परीक्षा के प्रवेशपत्र परीक्षार्थी 11 मार्च से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि पात्र परीक्षार्थी आधार नंबर व जन्मतिथि भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे दृष्टिहीन/अशक्त परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं और उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाणपत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थी लेखक के लिए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजों/प्रलेखों जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (एक सत्यापित) फोटोयुक्त पहचान पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थायी व अस्थायी पता सहित परीक्षा से दो दिन पूर्व लेखक की स्वीकृति बोर्ड मुख्यालय की विशेष परीक्षा सेल से लेना सुनिश्चित करेंगे। बोर्ड कार्यालय की स्वीकृति के बिना परीक्षार्थी के लेखक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed