{"_id":"68c86e3d33dafb666a05a9b4","slug":"admit-cards-for-10th-12th-and-deled-september-exam-released-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139753-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं, बारहवीं और डीएलएड सितंबर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं, बारहवीं और डीएलएड सितंबर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
Tue, 16 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने दसवीं, बारहवीं (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) और डीएलएड सितंबर की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र और छात्राएं 16 सितंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्तूबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में लगभग 44,575 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें 28,523 छात्र और 16,052 छात्राएं हैं।
सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5,542 परीक्षार्थी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 4,338 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा में 14,954 और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा में 19,741 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा एवं डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष, 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष 2020, 2021, 2022 और 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) परीक्षा में प्रविष्ट होने वाले छात्र पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता व माता का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डीएलएड परीक्षा के लिए संबंधित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।