फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admissions will be done in the new academic session for medical studies

Bhiwani News: मेडिकल पढ़ाई के लिए नए शिक्षा सत्र में होंगे दाखिले

Wed, 19 Feb 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be done in the new academic session for medical studies
​​भिवानी का पं. नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय।
भिवानी। शहर में निर्माणाधीन पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से प्रवेश और पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। इसके लिए कुछ सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने की उम्मीद है। इससे जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा बढ़ जाएगी। फिलहाल मेडिकल भवन बन कर तैयार है। इसके अंदर बिजली और पानी कनेक्शन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इंटरनेट नेटवर्किंग सुविधा का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए अनुमति पत्र भेजा गया है। सहायक प्राध्यापक और एचआर विभाग के कुछ स्टाफ को भी नियुक्त कर दिया गया है। संभावना है कि नए सत्र से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में 538 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। कॉलेज में नए सत्र से 100 सीटों पर दाखिले होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए नए भवन तैयार किए जाएंगे। कुछ अस्पताल भवनों को अपग्रेड किया जाएगा। बवानीखेड़ा, मानहेरू, बामला और सूई में नए अस्पताल का भवन बनाया जाएगा। बवानीखेड़ा का अस्पताल फिलहाल 50 बेड का है। इसे 100 बेड का करने के लिए मांगपत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हेड़ी और ईशरवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। लोहारू का उपजिला अस्पताल 50 बेड का है। सीएम की घोषणा के बाद इसे भी 100 बेड का करने के लिए मांग पत्र भेज दिया गया है।

तोशाम के बाद सिवानी अस्पताल में होगी एफआरयू शुरू :
तोशाम नागरिक अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधा शुरू कर दी गई है। सिजेरियन डिलीवरी के लिए ओटी तैयार कर दी गई है। एफआरयू का दर्जा मिलने से नागरिक अस्पताल में विभिन्न चिकित्सीय विभागों में डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इनमें सिजेरियन डिलीवरी के लिए अब निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके बाद सिवानी अस्पताल में भी फर्स्ट रेफरल यूनिट शुरू करने की योजना है।


मेडिकल कॉलेज शुरू होने से ये होंगे फायदे :
-स्वास्थ्य सुविधा बढ़ जाएगी।
-नए वार्ड की सुविधा मिलेगी।
-नए एक्सरे कक्ष की सुविधा मिलेगी।
-अल्ट्रासाउंड केंद्र की सुविधा मिलेगी।
-स्पेश्यलिटी चिकित्सकों की कमी पूरी होगी।
-मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक मशीनों की उपलब्धता बढ़ेगी।
-मरीजों की सुविधा के लिए सर्जन चिकित्सकों की संख्या बढ़ जाएगी।
-जिले के विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए जिले से बहार नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने के लिए पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का भवन बन कर तैयार है। बिजली और पानी के कनेक्शन का 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। इंटरनेट नेटवर्किंग का कार्य चल रहा है। संभावना है कि नए सत्र से दाखिले शुरू हो जाए। कुछ सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना ही हमारा लक्ष्य है। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed