फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admissions are being done in government schools on the old pattern, admission fee of one thousand will be charged under PMShri.

Bhiwani News: राजकीय स्कूलों में हो रहे पुराने पैटर्न पर दाखिले, पीएमश्री के तहत लगेगी एक हजार दाखिला फीस

Tue, 09 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Admissions are being done in government schools on the old pattern, admission fee of one thousand will be charged under PMShri.
 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दा​खिला करवाती छात्राएं। 
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएमश्री स्कूलों में फिलहाल पुराने पैटर्न से विद्यार्थियों के दाखिले हो रहे हैं। जबकि पीएमश्री में सीबीएसई से सम्बद्धता मिलने के बाद प्रत्येक विद्यार्थी को एक हजार रुपये दाखिला फीस और हर माह ढाई सौ रुपये मासिक फीस का भुगतान करना होगा। फिलहाल मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में छठी से बारहवीं तक के दाखिला की प्रक्रिया चल रही है। वहीं नौवीं से 12वीं तक 13 अप्रैल तक दाखिले होंगे। इन स्कूलों में अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। रोजाना ही अभिभावक भी अपने बच्चों का दाखिला पहली बार सीबीएसई पैटर्न से जुड़े राजकीय पीएमश्री विद्यालयों में कराने के लिए पूछताछ के लिए जुट रहे हैं। वहीं कई विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं। विद्यार्थियों के दाखिला में सहायता के लिए प्रत्येक स्कूल में चार से पांच हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। जो विद्यार्थियों के दाखिला संबंधी आवेदनों की जानकारी के साथ विद्यार्थियों के फार्म भी भरवा रहे हैं। इन हेल्प डेस्क पर शिक्षकों की तैनाती की गई है, जो विद्यार्थी की हर डिटेल को फार्म में दर्ज कराने के साथ अनिवार्य रूप से लागू किए गए दस्तावेजों की भी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

दाखिले में फैमिली आईडी के साथ इस बार आय का प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है। वहीं जाति और रिहायशी प्रमाण पत्र की शर्त भी अनिवार्य है। सरकारी स्कूलों में राशन कार्ड और बच्चे के बैंक खाता डिटेल भी ली जा रही है। हालांकि पीएमश्री बनने के बाद अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग छात्र के छात्रवृत्ति के अलावा अन्य किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ली जा रही है मॉडल और पीएमश्री राजकीय स्कूलों में फीस
कला संकाय- 390 रुपये
वाणिज्य संकाय- 450 रुपये
विज्ञान संकाय- 540 रुपये
नौवीं से दसवीं- 225 रुपये
पीएमश्री स्कूलों की सीबीएसई से सम्बद्धता की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुराने पैटर्न पर ही दाखिला लेने वाली छात्राओं से आवेदन कराए जा रहे हैं। पीएमश्री विद्यालय की सीबीएसई से सम्बद्धता होने के उपरांत एक हजार दाखिला व ढाई सौ रुपये मासिक फीस का भुगतान करना होगा। विद्यार्थियों के दाखिला के लिए भी हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जिन पर बालिकाओं के दाखिला आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
-पुष्प लता, प्राचार्या, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article