फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admission will start from second week of June for 674 seats in various courses in Bhiwani ITI

Bhiwani News: भिवानी आईटीआई में विभिन्न कोर्सों की 674 सीटों के लिए जून के दूसरे सप्ताह से दाखिले होंगे शुरू

Thu, 25 May 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Admission will start from second week of June for 674 seats in various courses in Bhiwani ITI
भिवानी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिवानी में विभिन्न कोर्सों की 674 सीटों पर जून के दूसरे सप्ताह से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इन सीटों में से करीब दो सौ सीटें छात्राओं की हैं। छात्राओं को सरकार की तरफ से पांच सौ रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

भिवानी आईटीआई के प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि आईटीआई में दाखिला के लिए जून के दूसरे सप्ताह में आवेदन आमंत्रित किए जाने की संभावना है। इसके लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन के बाद विद्यार्थियों के दसवीं और 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची के बाद बची हुई सीटों पर फिर से विद्यार्थियों की वरियता पूछी जाएगी और फिर दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जबतक सभी ट्रेड की सीटों पर दाखिले नहीं हो जाते, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी को जिस ट्रेड में दाखिला लेना है उस ट्रेड की प्राथमिकता आवेदन के समय भरनी होंगी। उन्होंने बताया कि भिवानी आईटीआई में 22 ट्रेड में कोर्से हैं। इसमें से करीब पांच सौ सीटें छात्रों के लिए और करीब दौ सौ सीटें छात्राओं के लिए रिजर्व हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा सीटें इलेक्ट्रीशियन व टर्नर ट्रेड की हैं। इनमें 48 सीटें है। इसके अलावा मोटर मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पलंबर, ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड की 32-32 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड- सीटें
1 इलेक्ट्रीशियन- 48
2 इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 32
3 टर्नर- 48
4 फिटर- 32
5 मशीनिस्ट- 24
6 मोटर मैकेनिक- 32
7 रेडियो और टीवी- 16
8 आरएसी- 32
9 पेंटर जनरल- 32
10 ड्राफ्ट्समैन सिविल- 32
11 बढ़ई- 32
12 फाउंड्रीमैन- 32
13 मैकेनिक ट्रैक्टर- 32
14 शीट धातु- 32
15 वेल्डर- 24
16 एमसीओईसीएस- 40
17 कोपा- 40
18 पलंबर- 32
19 स्टेनो (हिंदी)- 32
20 स्टेनो (अंग्रेजी)- 32
21 ड्रेस मेकिंग- 16
22 एलओएमएम- 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed