{"_id":"579364be4f1c1b711bc4b853","slug":"admission-protest-students-road-jam-charkhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला न मिलने पर मुख्यमार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला न मिलने पर मुख्यमार्ग किया जाम
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
दाखिला न होने पर भड़के
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर स्थित जनता कॉलेज में दाखिला न मिलने से खफा विद्यार्थी शनिवार सुबह सड़क पर उतर आए। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा। वहीं सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़े करने पर सिटी पुलिस ने इनके चालान काटे और तीन छात्र नेताओं हिरासत में भी ले लिया। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद इन्हें रिहा कर दिया गया। करीब आधे घंटे तक कॉलेज के सामने मुख्यमार्ग पर गहमागहमी मची रही।
जनता कालेज में दाखिला की मांग को लेकर युवकों ने कालेज के बाहर शनिवार सुबह रोष प्रकट कर जाम लगाया। बाद में शहर पुलिस थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस ने जाम में प्रयुक्त बाइक व एक कार को भी अपने कब्जे मेें लिया है। गौरतलब है कि जनता कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। बीएससी प्रथम वर्ष व कॉमर्स में सीटें भरी जा चुकी हैं जबकि बीए प्रथम वर्ष कला संकाय में करीब 50 सीटें खाली हैं। वैसे भी कला संकाय में दाखिला को लेकर इतनी मारामारी नहीं है। सरकार द्वारा गत दिनों छात्र संघ चुनाव करवाए जाने की घोषणा कर दिए जाने पर कला संकाय में अब सालों से पढ़ाई छोड़ चुके युवा चुनाव केवल लड़ने के लिए कॉलेजों मेें जैसे-तैसे दाखिला लेने की ताक में है। इन खाली सीटों पर दाखिला को लेकर युवकों ने कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। शनिवार को काफी संख्या में युवक कालेज के बाहर एकत्र हुए और रोष प्रकट करने लगे। युवकों ने दाखिला की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की तथा कॉलेज के बाहर महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इन युवकों ने सड़क के बीचोबीच बाइक व कार खड़ी कर दी।
तनातनी के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती
जाम की सूचना मिलने पर शहर पुलिस थाना प्रभारी भूदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने युवाओं से जाम खोलने की बात कही। इसे सुनकर उनका पारा हाई हो गया और स्पष्ट लहजे में जाम न खोलने की हिदायत पुलिस प्रशासन को दे डाली। युवाओं का कहना था कि जब तक कॉलेज की खाली सीटों पर उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा वो सड़क से नहीं हटेंगे। इसके बाद पुलिस ने मौके से एबीवीपी पदाधिकारी हरकेश चौधरी सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। सड़क के बीचोबीच खड़ी की गई बाइक व कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावों के लिए रच रहे ड्रामा
जनता कालेज प्राचार्य डा. आरएन यादव का कहना है कि बीए प्रथम वर्ष कला संकाय में कुल 700 सीटें हैं जिनमें से 50 सीटें खाली हैं। सरकार के नियमानुसार इन खाली सीटों पर दाखिला करने के लिए कालेज प्रशासन तैयार है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण किए दो वर्ष या इससे ऊपर का समय हो चुका है वे बीए प्रथम वर्ष में दाखिला के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा 12 वीं में कंपार्टमेंट छात्रों का भी दाखिला नहीं किया जाएगा। प्राचार्य डा. यादव ने बताया कि कई सालों से पढ़ाई छोड़ चुके युवक अब छात्र संघ चुनावों के लिए दाखिला के लिए भागदौड़ कर रहे हैं ऐसे युवकों ने पिछले पांच-छह से पढ़ाई छोड़ रखी है।