{"_id":"6656189dfe44807ee500f733","slug":"admission-process-for-6500-seats-in-four-colleges-of-the-city-will-start-from-june-3-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117954-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर के चार काॅलेजों की 6500 सीटों पर 3 जून से आरंभ होगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर के चार काॅलेजों की 6500 सीटों पर 3 जून से आरंभ होगी दाखिला प्रक्रिया
Tue, 28 May 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 28 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बारहवीं कक्षा पास करके विभिन्न काॅलेजों में एडमिशन लेने वाले हजारों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए काॅलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी सरकारी, एडिड व सेल्फ फाइनेंसिंग काॅलेजाें में दाखिला ले सकते हैं। नए सत्र में जिले के चार कालेजों में विभिन्न विषयों में 6500 सीटों पर दाखिले होंगे।
इनमें वैश्य महाविद्यालय की 1800, आदर्श महिला महाविद्यालय की 1160, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की 1260 व महाराजा नीमपाल सिंह महाविद्यालय की 2280 सीटें शामिल हैं। इनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून से आरंभ होकर 25 जून तक चलेगी। ओटीपी के आधार पर विद्यार्थी 3 से 26 जून तक फार्म काे एडिट कर सकते हैं। वहीं काॅलेजों द्वारा विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंट की जांच 5 जून से 28 जून तक की जाएगी। इसके बाद कालेजों द्वारा पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को व फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को लगाई जाएगी।
पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 4 से 8 जुलाई तक संबंधित काॅलेजों में फीस जमा करवानी है। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को व दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को लगाई जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा करवानी है। वहीं पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग 15 जुलाई को करवाई जाएगी। वही बचीं हुई सीटों के लिए 16 जुलाई से फिर से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला जाएगा। बची हुई सीटों पर 100 रुपये लेट फीस के साथ 16 से 22 जुलाई तक फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी मनपसंद काॅलेजों के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून से आरंभ होकर 25 जून तक चलेगी। जिसके बाद काउंसिलिंग करवाई जाएगी। हमारे महाविद्यालय में दाखिला को लेकर दाखिला कमेटी का गठन किया गया है। वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
- डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य वैश्य महाविद्यालय भिवानी।