फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   admission cut off list, students, college

कॉलेजों में कटऑफ लिस्ट लगने की सूचना पर दौड़े विद्यार्थी निराश लौटे

Sun, 27 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
admission cut off list, students, college
कॉलेज से बाहर आती छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कॉलेज में कटऑफ लिस्ट लगने की सूचना पर सैकड़ों विद्यार्थी कॉलेजों में लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पहुंचे मगर लिस्ट न लगने से वो निराश होकर वापस लौट गए। कॉलेज में विद्यार्थियों की एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी, उन्हें अब सीधा कॉलेज में क्लास लगाने के लिए आना है। विभाग के उसके बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी है।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिल लेने के लिए शनिवार को पहली सूची जारी होने की सूचना पर कॉलेज में विद्यार्थी पहुंचे। मगर शनिवार को लिस्ट नहीं लगी। सूचना के अभाव में अनेक विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचे, मगर उनको सिर्फ निराशा मिली। कॉलेज स्टाफ ने उन्हें बताया कि एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी अपलोड कर दी थी मगर दाखिला फार्म की अंतिम तारीख बढ़ाने के लिए अन्य प्रक्रिया की भी तारीख आगे बढ़ा दी है। जिसके तहत एक अक्तूबर को उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन की प्रथम सूची जारी की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को फोन पर भी मैसेज दिया जाएगा कि उनका किस कॉलेज में दाखिल होना है। उसकी फीस जमा करवाने की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यार्थियों की फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी। उन्हें सीधे क्लास लेने के लिए कॉलेज में जाना होगा। पूरी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने 12वीं की पढ़ाई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से नहीं की है, उन्हें अपना प्रमाण पत्र एडमिशन के एक सप्ताह के अंदर कॉलेज में जाकर जमा करवाना होगा। अन्यथा उन्हें कॉलेज में विजिट नहीं करना।
विज्ञापन

वर्जन-
कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। जिसके तहत कट ऑफ की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवानी है। विद्यार्थियों के पास उनके फोन में भी मैसिज से एडमिशन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणधीर सिंह, एडमिशन नोडल ऑफिसर, एमएनएस राजकीय कॉलेज भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed